फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे अध्यापक निष्ठा में, आधे पुनर्निरीक्षण पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मतदाता पुनर्निरीक्षण के लिए अधिकतर जेबीटी अध्यापकों की ड्यूटी लगाए जाने का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना ने कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि एक तो पहले ही स्कूलों में अध्यापकों की कमी है और इस समय लगभग 105 पद जेबीटी के खाली पड़े हैं। उस पर अधिकतर जेबीटी की ही ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

ऊना खंड में 5-6 स्कूल कल बंद रहेंगे, क्योंकि 60 प्रतिशत जेबीटी अध्यापकों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है, जबकि एक तिहाई अध्यापक पहले से ही निष्ठा की कार्यशाला में गए हुए हैं। खंड बंगाणा में 69 पोलिंग बूथों में से 63 पर जेबीटी अध्यापक लगाए गए हैं। संघ ने आरोप लगाया है कि बार-बार कहने के बावजूद केवल जेबीटी की ही ड्यूटी लगाई जाती है, जबकि साथ के मिडिल अथवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एक भी अध्यापक नहीं लगाया गया है। कई अध्यापकों कि हर बार ही ड्यूटी लगा दी जाती है।
संघ के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, महासचिव राकेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज राणा, उपाध्यक्ष सतिंदर मिन्हास, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह राणा, राज्य प्रवक्ता महेश शारदा, राज्य संगठन मंत्री नीरज शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष अवतार सिंह, कपिल शर्मा कुलदीप कंग, विजय कुमार, महेश कुमार, मनोज राणा, राजीव शर्मा, जगदेव जग्गी ने कहा है कि संघ पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन को बार-बार कहने के बावजूद ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। 13 तारीख की ड्यूटी के आदेश भी 12 तारीख को शाम चार बजे दिए जा रहे हैं। संघ का कहना है कि शिक्षकों को अपने विभाग का कार्य छोड़कर अन्य कामों में ही व्यस्त रखा जा रहा है। इसका संघ ने विरोध किया है। अगर यही स्थिति रही तो संघ आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें