फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दराट से किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती नंगड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान युवकों ने एक युवक पर जमकर लात घूंसे बरसाए। मारपीट में युवकों ने दराट से हमला कर एक युवक बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

दराट के हमले से युवक को सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट की वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। इस बारे में सचिन पुत्र यशपाल निवासी वार्ड नंबर एक जिला ऊना ने पुलिस चौकी मैहतपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। कैलाश उसने कहा कि कैलाश और विजय कुमार ने जमीनी विवाद को लेकर खेत में उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट की वारदात में आरोपी युवकों ने दराट से उस पर हमला कर दिया। दराट से पीड़ित की बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मारपीट में घायल हुए पीड़ित सचिन की शिकायत के आधार पर आरोपी कैलाश और विजय कुमार दोनों निवासी नंगड़ा जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें