फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी शिक्षकों को नियमित किया जाए

Sat, 19 Mar 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्कूलों में तैनात पंजाबी अध्यापकों को प्रदेश सरकार नियमित करे। यह मांग पंजाबी टीचर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना हसंराज गुलेरिया को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान बेअंत सिंह, मीनू शर्मा, अर्चना, प्रवीण शर्मा, जसप्रीत, सुखविंद्र सिंह, मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य शामिल थे। बेअंत सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 से पंजाबी शिक्षकों की नियुक्तियां पीरियड के आधार पर हुई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महंगाई के दौर में उनका अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी अध्यापकों को केवल कार्य दिवस का ही वेतन मिलता है। न तो किसी प्रकार की छु्टी जैसे सीएल, एमएल नहीं मिलती हैं। पंजाबी अध्यापकों के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता में जिन अभ्यर्थियों ने ज्ञानी की हो, उन्हें बीएड की शर्त नहीं होनी चाहिए। जिले के सभी स्कूलों में पंजाबी विषय शुरू किया जाए तथा पद सृजित कर भरे जाएं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें