फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राथमिक स्कूलों में छंटेगा अध्यापकों का संकट, भरे जाएंगे 40 पद

Wed, 14 Oct 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर की ओर से चयनित जेबीटी के 40 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 23 अक्तूबर को किया जाएगा। जिला ऊना में रिक्त पदों को भरने के लिए चयनित इन अभ्यर्थियों की सूची उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय को प्राप्त हो गई है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय ऊना में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार, अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनकी एक सत्यापित प्रति भी लानी होगी। सत्यापन के लिए मैट्रिक, जमा दो, जेबीटी और टीईटी के प्रमाणपत्रों के अलावा हिमाचल प्रदेश का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही सक्षम अधिकारी की ओर से जारी नवीनतम चरित्र प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), नवीनतम फोटो, खंड विकास अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित बीपीएल प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और रोजगार कार्यालय के कार्ड की प्रति भी साथ लानी होगी। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।

वेबसाइट पर उपलब्ध है सूची
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें