फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं को सिखाए नेतृत्व के गुर

Wed, 05 Aug 2026 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लीडरशिप बूट कैंप संपन्न हुआ। इस दौरान युवाओं को नेतृत्व के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

शिविर में जिले के विभिन्न ब्लॉकों और उपमंडलों से चयनित 35 एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। समापन समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समापन पर एडीसी ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और कहा कि युवाओं के सुझावों के आधार पर भविष्य में बूट कैंपों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें