फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे पढ़ाएं या ऑनलाइन रिपोर्टिंग का काम निपटाएं : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
240 जेबीटी अध्यापकों के पद जिले में पड़े हैं खाली
विज्ञापन

80 स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक 8 कक्षाओं को पढ़ा रहे
संघ ने उठाई केंद्रीय स्कूलों में एक-एक डाटा ऑपरेटर नियुक्त करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक पाठशालाओं में अध्यापकों की कमी लंबे समय से चली आ रही है। करीब 240 जेबीटी अध्यापकों के पद जिले में खाली हैं। 80 स्कूलों में केवल एक ही अध्यापक 8 कक्षाओं को पढ़ा रहा है। ऐसी हालत में जिस सेंटर स्कूल के केंद्रीय मुख्य शिक्षक पर पांच पाठशालाओं की रिपोर्टिंग का जिम्मा ऑनलाइन करके अधिकारियों को भेजना पड़ता है, वहां पर पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्राथमिक पाठशाला में मैन्युअल कार्य समाप्त करके सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं तथा पांच पाठशालाओं का जिम्मा केंद्रीय मुख्य शिक्षक के हवाले है। पांच पाठशालाएं, अपने स्कूल का उत्तरदायित्व तथा पत्राचार, मिड-डे मील का हिसाब, ग्रांटों का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट, बच्चों का विवरण, बच्चों की पढ़ाई का आंकड़ा तथा अन्य ढेर सारे कार्य केंद्रीय स्कूल के अध्यापकों को निपटाने के लिए होते हैं। इन कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए एक अध्यापक सारा दिन व्यस्त रहता है। ऐसी हालत में अध्यापक बच्चों को कैसे पढ़ा पाएगा, यह एक बड़ा सवाल है। ऐसे में गुणात्मक शिक्षा कागजों तक ही नजर आएगी। धरातल पर कुछ भी नहीं हो पाएगा।
बाक्स
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राकेश शर्मा, महासचिव सतेंद्र मिन्हास तथा शिक्षा खंडों के प्रधान कुलदीप कग, अनीता शर्मा, विजय कुमार, रविंद्र शर्मा, महेश कुमार, जगदेव जग्गी ने प्रदेश सरकार से सेंट्रल स्कूलों में एक-एक डाटा ऑपरेटर नियुक्त करने की मांग की है ताकि अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए समय निकले और बच्चों के साथ इंसाफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों की कमी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। डाटा ऑपरेटर के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा तथा इस मांग को भी पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- सोमलाल धीमान, उप शिक्षा निदेशक एलिमेंट्री ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें