फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगोली में तेंदुए के आतंक से दहशत

Mon, 28 Mar 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
तेंदुअा - फोटो : तेंदुअा
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव डंगोली में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। डंगोली निवासी ठाकुर जय सिंह के पालतू कुत्ते को तेंदुए ने रविवार देर शाम अपना शिकार बना डाला। इसके चलते अब अन्य लोगों को भी अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है।
विज्ञापन


डंगोली का उक्त क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण लोगों में ज्यादा खौफ है। इससे करीब दो सप्ताह पहले साथ लगते गांव समूर में भी तेंदुए ने पालतू मवेशियों को शिकार बना डाला था। वहीं, अब डंगोली में तेंदुए की आहट से लोग खौफजदा हो गए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान हेमराज, वार्ड पंच ऊषा देवी, चंचला देवी, पूर्व बीडीसी पूर्ण चंद ठाकुर, दिलबाग सिंह, मदन ठाकुर, शक्ति राणा, जसवंत सिंह और अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए तेंदुए को काबू करे। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सता रही है। बच्चों को गांव के सुनसान रास्तों से अकेले स्कूल जाना और आना पड़ता है। उधर, डीएफओ आरके डोगरा ने कहा कि जल्द इस संदर्भ में उचित कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें