फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिजली के तारों से छेड़छाड़, स्पार्किंग से घरेलू उपकरण और चार ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
रामगढ़ धार में बिजली की तारें को पेंचर करने के लिए फेंकी वस्तु।  जागरूक पाठक
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड मंडल थानाकलां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था सुचारु न होने से लोगों की बढ़ीं दिक्कतें
रामगढ़ धार में 15 गांवों में रहती है 12,000 के करीब आबादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के रामगढ़ धार क्षेत्र में बिजली के तारों से छेड़छाड़ के बाद स्पार्किंग होने से लोगों के घरेलू उपकरण और चार ट्रांसफार्मर जल गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत बोर्ड मंडल थानाकलां ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना से रामगढ़ धार क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। रामगढ़ धार में 15 गांव हैं और 12,000 के करीब आबादी है। गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था सुचारु न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में बीते कुछ दिन से लगातार बिजली में आई रुकावट और वोल्टेज में गिरावट के पीछे की वजह अब स्पष्ट हुई है। अज्ञात शातिर जानबूझकर बिजली के तारों को पंक्चर (छेड़छाड़) कर शार्ट सर्किट पैदा कर रहे थे। इससे तारों में स्पार्किंग हो रही थी। बिजली बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यह कोई सामान्य तकनीकी खराबी नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। लगातार हो रही स्पार्किंग और ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं के पीछे किसी असामाजिक तत्व का हाथ माना जा रहा है। बिजली व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश की है। वोल्टेज में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल चुके हैं। पंखे, टीवी, फ्रिज और इनवर्टर जैसी जरूरी चीजें भी जल गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे घर में पिछले हफ्ते दो बार लाइट स्पार्क हुई और उसके बाद टीवी और इनवर्टर पूरी तरह जल गए। यह सब जानबूझकर की गई छेड़छाड़ का नतीजा है।
विज्ञापन


विधायक विवेक शर्मा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व रामगढ़ धार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को जानबूझकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह न सिर्फ बोर्ड को बदनाम करने की साजिश है, बल्कि आम जनता के हितों के साथ भी खिलवाड़ है।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि स्पार्किंग की घटनाएं सामान्य तकनीकी खराबी नहीं हैं, बल्कि तारों के साथ जानबूझकर की गई छेड़छाड़ के कारण हो रही हैं। बोर्ड अब इलाके में अतिरिक्त निगरानी कर रहा है और संवेदनशील स्थानों पर टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें