फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल एकदिवसीय दौरे पर ऊना आएंगे मुख्यमंत्री : रायजादा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों को 25.79 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16 जून को ऊना विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को 25.79 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इससे क्षेत्र में शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा पहले आठ जून को निर्धारित था, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से दौरा स्थगित करना पड़ा। अब 16 जून को दौरा तय हुआ और इस बार मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्रवासियों के लिए विकास का सशक्त संदेश लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री सबसे पहले राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाले न्यू गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे। इससे छात्राओं को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय सुविधा मिलेगी। इसके बाद 12 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना के नवनिर्मित शैक्षणिक ब्लॉक का लोकार्पण करेंगे। यह ब्लॉक आधुनिक कक्षाओं, स्मार्ट लर्निंग सुविधा और विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए उन्नत अधोसंरचना से लैस होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू 8.79 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) छात्र ऊना के नए भवन का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें