उड़ान फाउंडेशन एसोसिएशन ने नवाजे मेधावी
बंगाणा में तीसरा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र की सामाजिक संस्था उड़ान फाउंडेशन ने बंगाणा में तीसरा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को आयोजित किया। तलमेहड़ा की मानसी राणा को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करने के साथ-साथ समाजसेवा में सहयोग करने, स्काउट एवं गाइड में अंतरराष्ट्रीय स्तर तथा खेलकूद प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए टैलेंटेड अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यातिथि के रूप में कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष योगराज भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में संस्था की ओर से 48 होनहार विद्यार्थियों तथा नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारने वाले खिलाड़ियों सहित समाज में विशेष योगदान देने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया। संस्था की ओर से स्कूली बच्चों को निशुल्क पढ़ाई सामग्री, आर्थिक सहायता, वर्दी, फीस और कोचिंग जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही उन युवाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
पंजाब के राज्य वाॅलीबाल कोच अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया गया। अभिनंदन शर्मा, मनप्रीत कौर, नितिन राणा, कनिका चौधरी, श्ररुतिका शर्मा, कनिष्का शर्मा, प्राची, रमाशीश नमन, हर्ष धीमान, सुरयांश ठाकुर, इशिता धीमान, रिया जसवाल, कोमल कुमारी, निशा, नितिन मान, विवेक राणा, केशव शर्मा, अंजली, आंशिका, कंगना सहोता, अंशिका भारद्वाज, नमन ठाकुर, शान पलक, पारस, आकृति शर्मा सहित अन्य होनहार विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियों में जिला का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया।