फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवंगत मुख्यमंत्री के किए वादे को भी पूरा कर दो सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर में सरकारी कॉलेज खोलने का वीरभद्र सिंह ने किया था वादा
विज्ञापन


रायपुर सहोड़ा में कॉलेज के लिए है पर्याप्त भूमि एवं भवन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज एक दिवसीय ऊना दौरे पर सरकारी कॉलेज ऊना में आ रहे हैं। ऐसे में ऊना जिला के ही सरहदी क्षेत्र मैहतपुर के लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि मैहतपुर बसदेहड़ा में जो सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा हुई थी, वे कब तक पूरी हो पाएगी। 2017 में मैहतपुर में विशाल जनसभा में कांग्रेस के दिग्गज और दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक साथ दो घोषणाएं कीं। इसमें एक मैहतपुर बसदेहड़ा को उपतहसील का दर्जा देना तथा दूसरी बड़ी घोषणा सरकारी कॉलेज खोलने को लेकर की गई थी। इनमें से एक वादा तो तुरंत पूरा हो गया, जिसमें मैहतपुर बसदेहड़ा को उपतहसील का दर्जा प्रदान कर दिया गया, लेकिन भूमि न होने की वजह बताकर आज दिन तक सरकारी कॉलेज शुरू नहीं हो पाया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी कॉलेज में ही पधार रहे हैं। ऐसे में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से किया गया वादा कब और कौन पूरा करेगा, इस पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का मानना है कि बसदेहड़ा में अगर सरकारी कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है तो साथ लगते गांव रायपुर सहोड़ा के सरकारी उच्च विद्यालय को बसदेहड़ा स्कूल में मर्ज करके वहां पर सरकारी कॉलेज की कक्षाएं शुरू करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


खुद पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने माना कि सरकारी कॉलेज को रायपुर सहोड़ा में शुरू करने को लेकर क्षेत्र के अनेक लोगों के सुझाव आए हैं। वहां पर कॉलेज शुरू करने को लेकर पर्याप्त भवन तथा खेल मैदान उपलब्ध है। क्षेत्र के युवाओं नीरज, प्रदीप, श्वेता, निर्मल, दीदार, लखविंदर पूजा, दीपक तथा पीयूष ने कहा कि अगर रायपुर सहोड़ा में सरकारी कॉलेज शुरू होता है तो यह युवाओं के लिए बहुत बड़ा तोहफा होगा। इन युवाओं ने सीएम सुक्खू से मांग उठाई है कि इस दिशा में जल्द कोई निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें