विधायक राकेश कालिया रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह बेरी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गगरेट के विधायक राकेश कालिया रहे। कार्यकारी प्रधानाचार्य संजय भाटिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्कूल ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी नृत्य, नाटी, गिद्दा और भंगड़ा ने दर्शकों का मन मोह लिया। राकेश कालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और परिश्रम सफलता की कुंजी हैं। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5000 की प्रोत्साहन राशि जबकि स्कूल लैब के लिए तीन लाख व पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपये देने का एलान किया। समारोह में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
बॉक्स
इन्हें मिला सम्मान
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में 6वीं कक्षा से मन्नत प्रथम, अनवी ठाकुर द्वितीय, अजय तृतीय, सातवीं कक्षा की पंकज प्रथम, दिवाकर साहनी द्वितीय, तन्वी तृतीय, आठवीं कक्षा की कशिश प्रथम, रिधिमा कुमारी द्वितीय, अनिकेत तृतीय, नौवीं कक्षा की मन्नत चौहान प्रथम, राखी द्वितीय, राधिका तृतीय, 10वीं कक्षा की रिया प्रथम, काजल द्वितीय, सोनाली राणा तृतीय, 11वीं कक्षा की रूहानिका प्रथम, चारु ठाकुर द्वितीय, हर्ष ठाकुर तृतीय, 12वीं कक्षा के शुभम् प्रथम, जिग्नेश द्वितीय, तनवी तृतीय स्थान हासिल करने व्म रिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में दसवीं कक्षा की रिया, काजल, सोनाली राणा, नंदनी कुमारी, अखिल, शुभम पठानिया, रिधिमा, बारहवीं कक्षा के शुभम को सम्मानित किया गया।