फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रशासन और विभागीय लापरवाही से हुआ टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग हादसा

Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में प्रशासन और विभागीय लापरवाही जग जाहिर होकर रह गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कड़ा रोष देखने को मिला है।
विज्ञापन

यह सड़क औद्योगिक क्षेत्र, क्रशर जोन और लगातार बढ़ते यातायात के कारण बेहद व्यस्त रहती है। यही वजह है कि यहां हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक दर्जनों लोग इस मार्ग पर अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, प्रवीण, गीतानंद, अशोक, सीमा, सुनील गुरवचन सिंह का कहना है कि टाहलीवाल से वीरभद्र चौक तक लगभग चार किलोमीटर के दायरे में छह पेट्रोल पंप हैं, जहां रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन तेल भरवाने रुकते हैं। ऐसे में सड़क पर हर समय भीड़ रहती है और तेज रफ्तार वाहन अक्सर नियंत्रण खो बैठते हैं। इसके अलावा सड़क किनारे स्थित ट्रक यूनियन क्षेत्र में जगह कम होने के कारण ट्रक दोनों ओर खड़े रहते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटनाओं का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि इस अत्यधिक व्यस्त और संवेदनशील सड़क पर स्पीड लिमिट संकेतक, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा उपाय लगभग नदारद हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद कोई ठोस कदम न उठाया जाना गंभीर लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों, उद्योग प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि टाहलीवाल से संतोषगढ़ तक मुख्य सड़क को और चौड़ी कर बीच में डिवाइडर का निर्माण किया जाए। पेट्रोल पंप व ट्रक यूनियन क्षेत्र में नो-पार्किंग ज़ोन और नियमित निगरानी लागू की जाए। स्पीड लिमिट बोर्ड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं। दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की तकनीकी जांच कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए गए तो ऐसी दर्दनाक घटनाएं भविष्य में भी दोहराई जा सकती हैं। पुलिस प्रशासन ने भी बढ़ते हादसों को देखते हुए सुरक्षा उपायों पर जोर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें