फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल-बाथड़ी सड़क पर मिट्टी से गड्ढे भरकर की लीपापोती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल से बाथड़ी के बीच करीब दो करोड़ रुपये से चकाचक की गई सड़क दोबारा उखड़ी तो मिट्टी डालकर उसके गड्ढों को भर दिया गया। अब मिट्टी कितने सड़क पर टिक पाएगी यह देखने वाली बात रहेगी। हालांकि इससे उड़ने वाले धूल से वाहन चालकों की परेशानी जरूर बढ़ा दी है। इस मार्ग पर करीब छह जगहों में सड़क में की गई टारिंग उखड़ चुकी है। दोबारा यहां बड़े-बड़े गड्ढे सड़क में हो गए हैं। इससे यहां से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों समेत यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ दिन पहले अमर उजाला ने खबर में सड़क की खस्ताहालत कोे बयां किया था। इसके बाद शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों ने आनन फानन में गुरपलाह से लेकर बाथड़ी तक की सड़क पर गड्ढों को मिट्टी से भरकर लीपापोती कर दी। इस सड़क मार्ग का करीब दो माह पहले सड़क सुधारीकरण कार्य किया गया। इस कार्य के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई। लेकिन अब हाताल यह हैं कि सड़क में बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गए हैं।
विज्ञापन

टाहलीवाल से बाथड़ी के बीच सड़क पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां कामगारों समेत अन्य लोगों का रोजाना का आना जाना लगा रहता है। इस बीच सड़क की एक बार फिर से दुर्दशा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं।
टाहलीवाल से बाथू सत्संग घर तक सड़क खुदाई करके बनाई गई। जबकि इससे आगे टारिंग कर सड़क को चकाचक बनाया गया। अब सड़क की खराब हालत ने दोबारा लोगों को परेशानी में डालना शुरू कर दिया है।
स्थायी तरीके से भरे जाएं गड्ढे : नरेश
इंटक जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के गड्ढों को मिट्टी से भरना कोई स्थाई हल नहीं है। इससे उलट दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में मिट्टी घुसने से हादसों का डर रहता है। स्थायी तरीके से ही गड्ढों को भरा जाए।
विज्ञापन

ठेकेदार को दिए हैं गड्ढे भरने के निर्देश : जेई
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि बाथू सत्संग घर से लेकर बाथड़ी तक सड़क किनारे बने घरों और दुकानों का गंदा पानी सड़क पर छोड़ा जा रहा है। तीन घरों को इसके लिए नोटिस भी दिया गया। पानी के कारण ही सड़क जल्दी खराब हुई है। सड़क तैयार करने वाले ठेकेदार को गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें