फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सभी चिकित्सकों को वितरित किए जाएंगे टैब

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

टैब संचालन के लिए प्रशिक्षण देने का कार्य पूरा

आभा आईडी डालते ही चिकित्सक के सामने खुल जाएगी मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के लिए मार्च माह तक ओपीडी में टैब का प्रयोग शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल में आभा आईडी के माध्यम से पर्ची बनाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। अब इसके अगले चरण में प्रत्येक ओपीडी में चिकित्सकों को टैब उपलब्ध कराए जाएंगे।
टैब के माध्यम से चिकित्सकों को मरीजों की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही मरीज से संबंधित समस्त जानकारी ऑनलाइन अपलोड रहेगी, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक सुगम और तेज हो जाएगी। इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले चिकित्सकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिजिटल माध्यमों के जरिये स्वास्थ्य सेवाओं को सरल और प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी महीनों में आभा आईडी के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन सुरक्षित की जाएगी। इससे ओपीडी में मरीजों को कम समय लगेगा और कम समय में अधिक मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा। साथ ही ओपीडी के बाहर लगने वाली कतारों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने इस प्रक्रिया को तेज कर दिया है। सभी ओपीडी को वाई-फाई से जोड़ा जाएगा। चिकित्सकों को टैब पर उपलब्ध ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से कार्य करना होगा, जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस योजना से संबंधित सभी उपकरण और टैब क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल के साथ मातृ-शिशु अस्पताल भवन को भी ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में प्रत्येक चिकित्सक को शीघ्र ही टैब उपलब्ध करवाए जाएंगे। टैब के माध्यम से मरीज की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा आभा आईडी के माध्यम से संचालित होगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें