फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आग की भेंट चढ़ी हलवाई की दुकान

Mon, 31 Oct 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
बंगाणा के तलमेहड़ा में जली दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल के तहत तलमेहड़ा स्थित एक हलवाई की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। घटना में पीड़ित दुकानदार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने भी पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दुकानदार अशोक कुमार तलमेहड़ा में मिष्ठान की दुकान करता है। रविवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर वह वापस घर लौट गया। सोमवार तड़के मिष्ठान की दुकान में शार्ट सर्किट से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गया और दुकानदारों की मदद से पानी डालकर आग को बुझाया।

उन्होंने साथ लगती अन्य दुकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया। अशोक ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। दुकान में दो इलेक्ट्रानिक काउंटर काऊंटर, दो भार तोलक, एक इंडक्शन चुल्हा, एक बड़ा रंगीन टेलिविजन, दो फ्रीज, डेढ किवंटल मिठाई, दो पंखे, 6 हजार की नकदी, दुकान का फर्नीचर, बीमा के कागजात सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। जिसमें करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं जोल के नायब तहसीलदार विपन कुमार ने पीड़ित को पांच हजार रुपये की फौरी राहत के रूप में दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें