फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सस्पेंड जेई कार्यालय आने पर आलाधिकारियों को दे रहा सफाई

Sun, 03 May 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जल शक्ति विभाग ऊना के सस्पेंड चल रहे जेई के मामले में तथ्य सामने आए हैं। मेडिकल लीव पर होने के बावजूद सस्पेंड जेई के अपने कार्यालय में जाने की घटना को चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। चार्जशीट तैयार करने में जुटे अधिकारी इसे लेकर साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। इस दौरान सस्पेंड जेई ने अपने कार्यालय में किन दस्तावेजों के साथ छेडछाड़ की है, इसकी पड़ताल भी की जा रही है। विभाग के सूत्रों के अनुसार सस्पेंड जेई के कार्यालय में आने के मामले के तूल पकड़ने के बाद जेई आलाधिकारियों को मेल के माध्यम से सफाई पेश कर रहा है। इस मामले में सीधे उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप किए जाने के कारण आलाधिकारी जांच में किसी प्रकार की ढील बरतने की मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। चार्जशीट में इन सभी तथ्यों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर ब्लॉक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) के भुगतान में देरी के मामले में जल शक्ति विभाग के एसडीओ और अधीक्षक ने शनिवार को कारण बताओ नोटिस का जवाब आलाधिकारियों काे भेज दिया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चार्जशीट को तैयार करने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। अवकाश होने के चलते इसमें देरी हो रही है।
बता दें कि जल जीवन मिशन से जुड़े बीआरसी को वेतन देनेे के लिए विभाग ने 21 अप्रैल को 8.40 लाख रुपये जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) ऊना के खाते में जमा करवाए थे। इसके अनुसार बीआरसी को 22 अप्रैल को भुगतान किया जाना था लेकिन इसमें देरी की गई और गाज जेई पर गिरी।
विज्ञापन


बीआरसी भुगतान में देरी की मामले में एसडीओ और अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस भेजा था। दोनों ने नोटिस का जवाब भेजा है। इसे देखने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें