ऊना। क्षेत्र के गलुआ में 21 वर्षीय अविवाहित युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक बीएएलएलबी का छात्र था। युवक पिताके ढाबे में काम करने वाले कामगार के क्वार्टर में जाकर रात को पंखे से लटक गया। युवक ने कपड़े को फंदा बनाया। युवक की पहचान हरनीत सिंह (21) पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी मुहल्ला गुरुसर ऊना के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि हरनीत ने रविवार देर रात ढाबा में कार्यरत कामगार के क्वार्टर गलुआ में जाकर कपड़े को फंदा बनाकर पंखे से लट गया। जब ढाबे के कामगार अपने क्वार्टर में पहुंचे तो कमरे का दरवाजा न खोलने पर इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला। तब हरनीत को कमरे के पंखे से लटका हुए पाया। परिजन और आस-पास के लोग उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए। तब तक हरनीत सिंह दम तोड़ चुका था।
हरनीत के आत्महत्या करने के कारण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।