फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पदोन्नति के बाद मानद एएसआई बने सुशील कुमार

Tue, 12 May 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मानद एएसआई सुशील कुमार को सम्मानित करते हुए डीएसपी अंब अनिल पटियाल तथा एसएचओ अंब रूप सिंह। स्त्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। पुलिस विभाग में पदोन्नति प्राप्त कर मानद एएसआई बने सुशील कुमार के सम्मान में अंब थाना परिसर में सम्मान समारोह एवं पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान डीएसपी अंब अनिल पटियाल तथा एसएचओ अंब रूप सिंह ने सुशील कुमार को स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सुशील कुमार ने पुलिस विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया है। उनकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण पदोन्नति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से अपनी सेवाएं देते हुए विभाग का नाम रोशन करेंगे। अंत में सभी ने सुशील कुमार के बेहतर भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सेवाकाल की कामना की। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें