फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 20.26 ग्राम चिट्टे के साथ सप्लायर गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने अंब उपमंडल के चिट्टे के सप्लायर को पकड़ा है। एसआईयू ने इस बाबत 20.26 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर गगरेट पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसआईयू को सूचना मिली थी कि उपमंडल अंब के नंदपुर का संदीप बख्शी चिट्टे के कारोबार में संलिप्त है। रविवार को संदीप बख्शी पंजाब से चिट्टे की सप्लाई लेकर आ रहा था। हिमाचल-पंजाब की सीमा पर पहुंचते ही संदीप बख्शी ने मुख्य मार्ग छोड़ दिया और अपनी कार पांवड़ा की ओर घुमा ली। टीम ने उसका पीछा करके जब कार की तलाशी ली तो उसमें 20.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सप्लाई कहां से लाई गई और देनी थी। आरोपी के बैंक खाते खंगालने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें