फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे पर्यवेक्षक से मारपीट

Wed, 19 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे सफाई पर्यवेक्षक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर ऊना ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीलाघाट निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह नगर निगम ऊना में सफाई पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत है। 17 अगस्त को नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार वह स्थल निरीक्षण के लिए गया था। शाम करीब 4:30 बजे वह ऊना-नंगल रोड पर पुराने सिनेमा हॉल के नजदीक पहुंचा। शिकायतकर्ता के अनुसार इसी दौरान ऊना निवासी गणेश कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर गणेश कुमार ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सफाई पर्यवेक्षक ने पुलिस थाना सदर ऊना में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें