फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में राष्ट्रीय प्रदर्शनी को सुकांत का चयन

Thu, 05 Nov 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबेहड़ा के छात्र सुकांत शर्मा का 42वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी केरल में होगी। सुकांत शर्मा अध्यापक राकेश कुमार के नेतृत्व में दिसंबर माह में केरल के एर्णाकुलम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

अध्यापक राकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी सुकांत शर्मा 2011 में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जयपुर में सराहनीय प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है।
विज्ञापन


छात्र के चयन पर शिक्षा उपनिदेशक विपन शर्मा, एससीईआरटी सोलन प्रधानाचार्य मीरा वालिया, समन्वयक राकेश शर्मा, जिला इंस्पायर समन्वयक प्रदीप कुमार, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अनुज शर्मा, विज्ञान संघ के प्रधान नरेश शर्मा, सचिव विक्रम सैणी, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सौर परिवार अंबेहड़ा के राजेश, गुरमीत, अनिता चिट्टू, मनमोहन, राकेश, अशोक, सतनाम कौर, ममता शर्मा ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें