फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ी गन्ने की खड़ी फसल

Mon, 08 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब।
विज्ञापन
खेत में आग - फोटो : SELF
विज्ञापन
क्षेत्र के बणे दी हट्टी में आग के कारण पांच कनाल रकबे में खड़ी गन्ने की फसल राख हो गई। जबकि, रविवार देर रात से सोमवार तक हीरा नगर अंब, सलोई, पोलियां जस्वालां, अलैहड़, कुहा, सिक्कर का परोह में आग का तांडव जारी रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र में एक साथ आधा दर्जन से अधिक जगहों पर लगी आग पर काबू पाने के लिए फायरब्रिगेड कर्मियों की सेवाओं की लोग खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। अग्निकांड के अधिकांश मामलों में जंगल से तेजी से आबादी की तरफ आ रही आग को प्राथमिकता के आधार पर काबू करने लिए फायर कर्मियों ने दिन-रात एक कर दिया है। प्रंब के उपप्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि रविवार को सलोई के निकट जंगल में आग बुझाते समय फायरब्रिगेड के ऊपर एक जलती चीड़ का पेड़ गिरता देख। लेकिन चालक ने फुर्ती से वाहन आगे बढ़ा कर बचा लिया अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

वहीं, रविवार और सोमवार को जंगलों में आग से बड़ी मात्रा में पेड़-पौधों के जल जाने से नुकसान हुआ है। जंगलों में जल रहे चीड़ के पेड़ दिन-रात सुलग रहे हैं। रविवार देर शाम बणे दी हट्टी में इमरान खान के गन्ने के खेतों में आग लग गई। इससे पांच कनाल में उगी गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। अंब फायर स्टेशन इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बणे दी हट्टी में पांच कनाल भूमि पर उगी गन्ने की फसल आग से जल गई। जबकि, करीब आधा दर्जन पर जंगलों में लगी आग पर अग्निशमन कर्मियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें