बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगीपंगा स्थित कार्यालय में विधायक विवेक शर्मा से सूफी एवं पंजाबी गायक हंसराज हंस ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा हुई। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात में दोनों काफी प्रसन्न और आत्मीय माहौल में नजर आए।
विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस एक अत्यंत हंसमुख, ऊर्जावान और संस्कारों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकार और जनप्रतिनिधि से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज में सकारात्मक संदेश देने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि सूफी गायक हंसराज हंस बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे।