ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 एनिमल लवर्स अपने कुत्तों के साथ भाग लेने आए। बैसाखी संग लोक रंग थीम से हरोली उत्सव के अंतर्गत आयोजित डॉग शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कुत्तों के करतबों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। विभिन्न नस्लों के आकर्षक और प्रशिक्षित श्वानों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
इस शो में कुत्तों की बड़ी नस्ल श्रेणी में लालसिंगी निवासी गगन के सारा नाम के कुत्ते को प्रथम स्थान मिला। मध्यम नस्ल श्रेणी में सलोह के विकास शर्मा के कुत्ते कोको को प्रथम आंका गया छोटी नस्ल में श्वेता के स्पेनियल नस्ल की परी को प्रथम आंका गया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने कुत्तों के करतबों, आज्ञाकारिता, स्वास्थ्य फिटनेस, व्यवहार और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विजेता प्रतिभागियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हरोली उत्सव में पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में वेट्स ऊना की टीम विजेता रही जबकि विद्युत बोर्ड की टीम उपविजेता बनी।