फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब अस्पताल के लिए सुदर्शन बबलू ने दी एक और सौगात

Mon, 28 Oct 2024 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकरणों और जरूरी मशीनरी के लिए साढ़े 31 लाख का बजट मंजूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। एक दिन पहले यहां विद्यायक ने अंब अस्पताल के लिए 17.87 लाख रुपये स्वीकृत करवाए हैं।
यह राशि अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए खर्च होनी है। इस मद पर पहले भी 10 लाख रुपये अस्पताल प्रबंधन द्वारा खर्च किए जा चुके हैं। वहीं, अब ताजा कड़ी में सुदर्शन सिंह बबलू के सफल प्रयासों के बाद एक बार फिर इस अस्पताल के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 31,54,700 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह राशि अस्पताल में नेत्र रोग विभाग के शल्य चिकित्सा कक्ष, प्रसूति कक्ष व लेब के लिए जरूरी मशीनरी व उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा और मजबूत होगा।
विज्ञापन

ऐसे में अब मरीजों को ऑक्सीजन हर बिस्तर पर मिलने और तमाम जरूरी उपकरण अस्पताल परिसर के भीतर ही उपलब्ध होने के बाद विशेष रूप से क्षेत्र की आम जनता को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने क्षेत्र में लाचार हो चूकी स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए क्षेत्र की जनता से वादा किया था और अब जमीनी स्तर पर बजट उपलब्ध करवाकर अपने वादे को फलीभूत कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि वह चिंतपूर्णी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र के केंद्र में स्थित अंब अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उन्होंने लक्ष्य रखा है। आने वाले दिनों में इस संस्थान में कई और स्वास्थ्य सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, जिनका निश्चित तौर पर जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें