फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मैकेनिक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। वार्ड सात में 24 वर्षीय युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोटर मैकेनिक का काम करने वाला युवक कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मोहित कुमार 24 पुत्र तिलक राज निवासी गगरेट जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक गगरेट में ही एक मोटर मैकेनिक की दुकान पर काम कर रहा था। कुछ दिनों से काम से हटाने के कारण युवक रोजगार की चिंता को लेकर मानिसक रूप से परेशान था। मोहित दुकान पर स्कूटर और बाइक रिपेयर का काम करता था। मोहित कुमार जब सुबह कमरे से न निकला तो परिजनों ने उसका दरवाजा देखा तो अंदर से दरवाजे को कुंडी लगी थी। परिजनों ने किसी प्रकार जब दरवाजा खोल कर देखा तो युवक कमरे में फंदा से लटक रहा था। इस पर परिजन आनन-फानन में युवक को गगरेट अस्पताल में लेकर आए। तब तक मोहित कुमार दम तोड़ चुका था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने गगरेट में आत्महत्या के मामले में केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। उन्होंने कहा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें