अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंगाणा में मतदाता जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब व स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। मंच का संचालन राजनीतिक विज्ञान की उप प्रधान इंदू ने किया। एक दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान को एक बड़ा त्योहार माना जाता है और सभी मतदाताओं को अपने विवेक के अनुसार मतदान करने के लिए जागरूक किया जाता है। नागरिक वोट देने के लिए अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर, एनसीसी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान इंदू, इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के सदस्य साक्षी, हेमलता, निखिल बासु, कॉलेज कैंपस एंबेसडर विशाल सोनी एवं सबिता, एनएसएस हैड ब्वॉय तीक्षण, एनसीसी ऑफिसर पायल ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।