फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर कॉलेज में छात्रों को अनुशासन की शपथ दिलाई

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीसीए प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते - फोटो : घटना स्थल पर मौजूद पीड़ित विनोद यादव।
विज्ञापन
बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक भव्य इंडक्शन प्रोग्राम (परिचयात्मक कार्यक्रम) आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नवागंतुकों को कॉलेज के वातावरण, पाठ्यक्रम, विभागीय गतिविधियों व संसाधनों से परिचित कराना था। बीसीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों ने स्वागत भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पोस्टर प्रेजेंटेशन और अनुभव साझा सत्रों के माध्यम से नए साथियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने छात्रों को अनुशासन, समय प्रबंधन, तकनीकी दक्षता और कॅरिअर नियोजन पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि विभाग में अनुभवी व समर्पित फैकल्टी उपलब्ध है, जो गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बीसीए विभाग से डॉ. शिवानी, डॉ. हितेश रतन, प्रो. पूनम, प्रो. शैलजा, प्रो. पूनम कुमारी, प्रो. गुलशन, प्रो. राजकुमार, प्रो. विशाल कंवर, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सत्येंद्र शर्मा, डॉ. रमन चौधरी व डॉ. मनोज कोहल ने भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. लीना शर्मा ने छात्रों को अनुशासन की शपथ दिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें