फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को एक-एक पौधा वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटहेड़ी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को एक-एक पौधा वितरित किया गया। ईको क्लब के प्रभारी नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य मंजू रानी ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा कि एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल वैसे ही करें जैसे मां हमारी करती हैं। प्रवक्ता इतिहास शशि पाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और कर्तव्य भावना का बीजारोपण होता है। स्कूल में सभी विद्यार्थियों को आम, आंवला, जामुन, कराल, बेहडा, शीशम, ड्रेक, एवं सुखचैन आदि पौधे वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें