Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
दौलतपुर चौक (ऊना)। फेस्टिवल ब्रेक के बाद खुले स्कूलों में विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है। इस वजह से स्कूलों को 48 घंटे के लिए बंद करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक का नाम इसमें जुड़ गया। जमा दो कक्षा का एक विद्यार्थी पॉजिटिव आते ही स्कूल प्रशासन ने 48 घंटे के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा करते ही विद्यार्थियों को घर भेज दिया।
प्रधानाचार्य मदन लाल ने बताया कि दस जमा दो के एक विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्कूल 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। इसे सैनिटाइज करने के बाद सोमवार से नियमित पढ़ाई शुरू की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से विद्यार्थियों के कोविड टेस्ट करने का आग्रह किया है।
गौर रहे कि इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर, जोह और राजकीय उच्च पाठशाला डंगोह खास भी कोरोना पॉजिटिव केस आने से बंद रह चुके हैं, लेकिन अब वहां पर नियमित पढ़ाई शुरू हो चुकी है। संवाद