दसवीं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम की खुशी में डीजे की धुनों पर झूमते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल का सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहने पर डीजे पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने डीजे की धुनों पर खूब मस्ती की। विद्यार्थियों वंशिका, आशुतोष, मानव, साहिल, नैनसी और अभिषेक ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं।10 विद्यार्थियों ने 9.5 सीजीपीए और सात विद्यार्थियों ने 8.5 सीजीपीए प्राप्त किए हैं।
स्कूल प्रबंधक विनोद आनंद और प्रधानाचार्य एकता अत्री ने अच्छे परीक्षा परिणाम का श्रेय अभिभावकों सहित स्कूल अध्यापकों को दिया है। सभी अभिभावकों ने स्कूल में मिठाई बांटी।