क्षेत्र के गांव भंजाल में डाइट और सामाजिक एवं कल्याण विभाग अंब ने संयुक्त रूप से ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान के तहत विधायक राकेश कालिया ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डाइट देहलां के प्रधानाचार्य कमलदीप सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप दयाल और सरोज चंदेल ने विधायक राकेश कालिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान के तहत कलाकारों ने लोकगीत के माध्यम से जागरूक किया।
इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने जो कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है, उनके बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना चाहिए। भविष्य में डाइट और सामाजिक एवं कल्याण विभाग की ओर से हर गांव में जनहित के लिए शिविर लगाने चाहिए, जिससे आम जनता को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पता चल सके।
कार्यक्रम में 53 मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर समानित किया गया। इनमें काजल, आंचल, ज्योति बाला, रितिका, रीटा, पूनम, प्रियंका, दीपाक्षी, प्रिया ठाकुर, महिमा, कविता, किरण कुमारी, सुनयना, सपना कुमारी, नम्रता, रोमा देवी, मोनिका, शालू देवी सहित करीब 53 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मनीष पटियाल, निशा धीमान, सरोज चंदेल, सीडीपीओ सतनाम सिंह, बीआरसी गगरेट इंदु शेखर, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत परमार, महासचिव वेद पराशर, देवी लाल, रेणुका शारदा, युकां अध्यक्ष विजय ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन आशा कौशल, नरेश तथा अरुण ठाकुर मौजूद रहे।