फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब उड़ा गुलाल

Fri, 25 Mar 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में होली खेलते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगों और प्यार का संदेश देने वाले त्योहार होली जिला ऊना में धूमधाम से मनाया गया। किसी ने इस त्योहार को परिवार के साथ गुलाल लगाकर मनाया तो किसी ने मित्रों के साथ रंगों और मिठाई बांट कर मनाया। रंगों के इस त्योहार की धूम देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन


शहर के युवाओं ने बाइकों पर सवार होकर अलग-अलग स्थानों पर जाकर अपने मित्रों के साथ रंगों के खेल से प्यार का संदेश दिया। दिनभर बाजारों, गलियों एवं मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चे गुलाल पिचकारी से खेलते रहे। सुबह से ही युवा अपनी रंग बिरंगी टोलियों में होली खेलने में मशगूल हो गए थे। युवाओं ने अपनी बाइकों पर सवार होकर होली का पूरा आनंद लिया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने भी होली पर्व का पूरा लुत्फ उठाया।

एसपी अनुपम शर्मा ने अपने निवास स्थान पर परिवार सहित होली खेली। इस दौरान एडीएम राजेश मारिया, एडीएम धनवीर ठाकुर, एसडीएम पृथिपाल सिंह, डीएसपी कुलविंद्र, डीपीआरओ गुरमीत बेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर ढोल की थाप पर खूब भंगड़ा डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें