फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लू के बीच स्कूल जाने और घर लौटने को मजबूर विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग और जिला प्रशासन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिहाज से नहीं ले रहा कोई फैसला
विज्ञापन

स्कूलों में कई विद्यार्थी हो रहे बीमार, किसी को पेट दर्द और किसी को बुखार की शिकायत


संवाद न्यूज एजेंसी

जोल/ऊना। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के बीच विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहुंचना और लौटना मुश्किल हो गया है। बच्चे सुबह के समय गर्मी में स्कूल जाने और दोपहर के समय तीखी धूप में लौटने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि विद्यार्थी बुखार, पेट दर्द, दस्त और अन्य बीमारियों से पीड़ित हो रहे। अभिभावक अपने काम छोड़कर बच्चों को दोपहर के समय किसी वाहन के जरिये घर लाने की मशक्कत में जुटे हैं लेकिन जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को राहत देने से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया गया। जबकि, बीते दिनों जिला प्रशासन ने गर्मी से बचाव को लेकर एडवाइजरी भी जारी की। जबकि धरातल में इसे लेकर कार्य शून्य है।
स्कूल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रवक्ता जीवन मोदगिल ने कहा कि ऊना सहित कई स्थानों में पहली जून से महीने की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैंं जो मौसम की परिस्थितियों और शैक्षणिक हितों के प्रतिकूल है। मोदगिल ने कहा कि ऊना जैसे मैदानी और हमीरपुर की सीमा के साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र में जून में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क और सहनीय होता है। जबकि, भारी बारिश और बाढ़ जैसी समस्याएं जुलाई व अगस्त में उत्पन्न होती हैं। ऐसे में अवकाश यदि जुलाई अंत में दिए जाएं तो विद्यार्थियों के लिए यह कहीं अधिक व्यावहारिक और सुरक्षित होगा। कहा कि वर्तमान समय में केवल समयसारिणी में बदलाव की आवश्यकता है। सुबह अगर बच्चे जल्द स्कूल जाएंगे तो दोपहर को भी उन्हें लौटने में सुविधा रहेगी। कहा कि बच्चे अगर नौ बजे सुबह स्कूल पहुंचेंगे तो गर्मी से पहले ही थक जाएंगे। ऐसे में पढ़ाई कैसे करेंगे। जिले में वर्तमान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। सुबह आठ बजे तीखी धूप खिल रही और नौ बजे के बाद गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाता है। हालांकि, अन्य वर्ग के लोग गर्मी से बचाव को लेकर प्रयास करते हैं लेकिन विद्यार्थियों को मौसम की विपरीत परिस्थितियों में स्कूल पहुंचना और घर लौटना पड़ रहा। इसे लेकर अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव को लेकर फिलहाल कोई निर्देश नहीं है। इस बारे में आदेश आते ही उन्हें लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें