फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोक नृत्यों और गीतों के जरिये छात्रों ने मोहा सबका मन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठल स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की रही धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य व्यास देव धीमान, एसएमसी पदाधिकारियों और स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य व्यास देव धीमान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्ष भर की शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों का ब्योरा साझा किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। जिसमें लोक नृत्यों और गीतों के जरिये छात्रों ने सबका मन मोह लिया। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक व खेल गतिविधियां अनिवार्य हैं। स्कूल प्रबंधन की मांग को स्वीकार करते हुए उन्होंने स्कूल में कमरे के निर्माण के लिए एक लाख रुपये, कैंटीन निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की हौसला आफजाई के लिए उन्होंने अपनी ओर से 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की।
विज्ञापन


इन्हें मिला पुरस्कार
तन्वी ठाकुर, अनन्या, खुशी कुमारी, प्रीतिका, सिमरन देवी, अश्मिता, कोमल कुमारी, गरिमा शर्मा, मोहित, अंकिता, अंशिका चौधरी, तमन्ना देवी, मन्नत चौधरी, कृषिका, समीक्षा, अतिया तुल हादी, शुभ्रम मिन्हास, शिवांश, लक्षिता चौधरी, रिधिमा ठाकुर, प्रियंका चौधरी, प्रियांशी, निखिल, धीरज, सिमरन चौधरी, नवदीप सिंह, ईशा चौधरी, दीक्षा धीमान, प्रिया, याचना शर्मा, हिमांगी चौधरी, अंशिका, सुहानी, आर्यन ठाकुर, अंकित, वंशिका देवी, पलक, अनिकेत, अवनीश कुमार, गज़ल, समीक्षा, शुभ लता, तानिया, प्रतिभा, प्रतिभा , दीपिका, सिमरन , प्रिया, नम्रता, दीपिका, सिमरन , प्रिया, दीपिका, अदिति पटियाल, निधि, अंकिता, अंशिका, मन्नत, हर्षिता, खुशी, वंशिका, अश्मिता, हर्षिता, अदिति, वंशिका, अश्मिता, अदिति, अश्मिता, वरुण, प्रिंस को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें