फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पॉलिथीन पर सख्ती, मंदिर अधिकारी ने किया दुकानों का निरीक्षण

Sat, 18 Apr 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंदिर प्रशासन ने पॉलिथीन के उपयोग पर सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने शुक्रवार को मंदिर के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया जहां कई स्थानों पर पॉलिथीन का उपयोग होता पाया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर अधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है और इसका पालन सभी के लिए अनिवार्य है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार नियमों की अनदेखी कर पॉलिथीन के लिफाफों का प्रयोग कर रहे हैं, जो कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन

संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में कूड़े के साथ पॉलिथीन मिलने से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है बल्कि स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर कपड़े या कागज के थैलों का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में स्वयं बाजार से सामान खरीदने पर उन्हें पॉलिथीन में सामान दिया गया जिससे स्पष्ट है कि अभी भी कुछ दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

मंदिर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में पॉलिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी दुकानदारों से मंदिर क्षेत्र को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें