फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में रेहड़ी-फड़ी वालों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बोले, पुराना अंब रोड पर बनेगा वेंडिंग जोन
विज्ञापन

12 करोड़ रुपये से निर्मित मल निकासी योजना जल्द जनता को होगी समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि नगर पंचायत गगरेट में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने गगरेट के लिए मल निकासी योजना का मुद्दा उठाया था और अब इसके लाभ जनता को मिलने जा रहे हैं।बुधवार को वे वार्ड 2 और 5 में बने सामुदायिक भवनों के उद्घाटन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। वार्ड 2 के भवन की दूसरी मंजिल पर भवन निर्माण के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये देने का भी एलान किया।


विधायक ने रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए पुराने अंब रोड पर वेंडिंग जोन स्थापित करने के आदेश नगर प्रशासन को दिए और एसडीएम सौमिल गौतम को समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सामुदायिक भवनों को स्थानीय लोगों के शुभ कार्यों के लिए उपयोगी बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


राकेश कालिया ने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में गगरेट के लिए 12 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना स्वीकृत और शिलान्यास की गई थी, लेकिन कार्य अधूरा रह गया। अब विधायक बनने के बाद उन्होंने जल शक्ति विभाग को योजना शीघ्र जनता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र तोतू, पार्षद सरोज बाला सूद, पार्षद राजेंद्र जसवाल, विष्णु दत्त गर्ग, ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य शुभम पुरी, एसडीएम सौमिल गौतम और अन्य गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें