फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेहड़ी-फड़ी धारकों को वेंडर मार्केट में दुकान लेने का मिलेगा अंतिम मौका

Thu, 30 Apr 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में रेहड़ी-फड़ी धारकों के पुनर्वास को लेकर नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। निगम पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को वेंडर मार्केट में दुकान लेने के लिए अंतिम अवसर प्रदान करेगा। स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकान का कब्जा न लेने वाले वेंडरों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि शहर में स्थापित वेंडर मार्केट को पूरी तरह क्रियाशील बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
निगम के अनुसार कई पंजीकृत वेंडरों को पहले ही दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में दुकानें खाली पड़ी हैं। क्योंकि संबंधित वेंडरों ने अब तक कब्जा नहीं लिया है।
निगम प्रशासन ने दो टूक कहा है कि अब किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। अगर आगामी दिनों में कब्जा नहीं लिया तो इन दुकानों को अन्य पात्र और इच्छुक व्यक्तियों को आवंटित कर दिया जाएगा। वेंडर मार्केट में 80 दुकानों का निर्माण किया गया है लेकिन अभी काफी दुकानें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

आयुक्त नगर निगम ऊना पृथी पाल सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में वेंडर मार्केट को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। रेहड़ी-फड़ी धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों का संचालन समय रहते शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें