फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंधड़ ने तहस-नहस किए बिजली के पोल, कई गांवों में बहाल नहीं हो पाई सप्लाई

Sun, 12 May 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना मंडल के तहत अंधड़ से गिरे बिजली के खंभे और तारें
विज्ञापन
ऊना, गगरेट, अंब डिवीजन में विद्युत बोर्ड को लाखों का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शुक्रवार शाम को आए अंधड़ ने विद्युत बोर्ड ऊना को खासा नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं ने कई जगह बिजली के खंभे, तारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और आसमानी बिजली से ट्रासंफार्मर भी जले हैं। परिणामस्वरूप कई गांवों में शनिवार दोपहर तक विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई थी। कई गांवों में लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी।
प्रारंभिक चरण में गगरेट और ऊना डिविजन के हुए आकलन में स्थानीय विद्युत बोर्ड को करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, जबकि अंतिम आकलन के लिए अभी टीम जुटी हुई है। इसमें विद्युत बोर्ड के ऊना डिविजन में करीब पांच लाख और गगरेट डिविजन के तहत पड़ते क्षेत्रों में लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसमें ऊना के तहत पड़ते क्षेत्रों में देहलां, बहडाला, रामपुर, जनकौर आदि गांवों में एलटी लाइन और पोल टूट गए हैं।
विज्ञापन

गगरेट के तहत करीब 10 बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, जगह-जगह छोटी-बड़ी लाइनें टूट गई हैं, जिन्हें मरम्मत करने के लिए विद्युत कर्मी प्राथमिकता से डटे हुए हैं। इस क्षेत्र के विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो अभी तक 99 प्रतिशत क्षेत्रों में बिजली सप्लाई को सुचारू कर दिया गया है, लेकिन हरोली क्षेत्र के आसपास लगभग 25 घरों की विद्युत सप्लाई को सुचारू करने के लिए कर्मी धरातल पर मरम्मत कार्य में जुटे हैं। अधिकारियों के अनुसार शनिवार शाम 06 बजे तक बिजली की सप्लाई सुचारू हो जाएगी। दूसरी ओर संतोषगढ़ में अंधड़ के बाद यहां बिजली कट का क्रम लगातार जारी रहा, तो देर शाम कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि स्थानीय विद्युतकर्मी इस फाल्ट को ठीक करने में रात 9:30 बजे तक डटे रहे तथा इसे पूरा कर लोगों को सुविधा प्रदान की।
विज्ञापन


अंधड़ के बीच कई स्थानों पर विद्युत बोर्ड के पोल, लाइनें और ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचने के चलते खासा नुकसान हुआ है। प्राथमिकता पर अधिकांश क्षेत्र में विद्युत सप्लाई सुचारू कर दी गई है। शेष रहते कार्य को भी जल्द पूरा किया जा रहा है।
-ई. बलराज सांगर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड, ऊना

ऊना मंडल के तहत अंधड़ से गिरे बिजली के खंभे और तारें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें