फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लुधियाना में मिला देहलां से चोरी पिकअप वाहन, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत देहलां गांव से सड़क के किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी होने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी तजिंद्रजीत सिंह निवासी साहनेवाल जिला लुधियाना (पंजाब) को गाड़ी सहित लुधियाना के साहनेवाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस ने मामले की जांच एसआई नरिंद्र की अगुवाई में की और सीसीटीवी कैमरों से अहम सबूत जुटाए, जिससे आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी के साहनेवाल स्थित घर पर दबिश दी, जहां उसे गिरफ्तार किया गया और चोरी की गाड़ी भी बरामद हुई। गाड़ी के मालिक जश्नदीप सिंह निवासी वार्ड-9 अपर देहलां, जिला ऊना ने पुलिस को बताया था कि उसने 13 फरवरी को सुबह 10:30 बजे अपनी पिकअप गाड़ी ऊना-नंगल सड़क पर एक दुकान के बाहर पार्क की थी। शाम 6ः00 बजे तक गाड़ी वहीं खड़ी थी, लेकिन रात को वह शादी में चला गया। अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे उसने देखा कि गाड़ी गायब थी, और किसी ने उसे चोरी कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मैहतपुर पुलिस ने इस मामले में उत्कृष्ट कार्य किया है और आरोपी को पंजाब स्थित उसके ठिकाने से पकड़ने में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। संभावना है कि आरोपी अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें