फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरनिगाह मामले पर भाजपा में मची खलबली : कांग्रेस

Mon, 10 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पीरनिगाह मंदिर मामले पर पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा के बयानों के बाद अब पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ व जिला कांग्रेस के महासचिव वरुण पुरी ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीरनिगाह मंदिर को लेकर रायजादा द्वारा उठाए गए मुद्दे से पूरी भाजपा में खलबली मची हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि रायजादा ने भाजपा नेताओं की किसी दुखती रग पर हाथ रख दिया है, जिसके चलते भाजपा नेता मूल मुद्दे पर जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पीरनिगाह मंदिर क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों और वैश्यावृत्ति से जुड़े मामलों का उल्लेख पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक की ओर से दी गई रिपोर्ट में भी सामने आया था। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा ने इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर जनता के बीच अपनी बात रखी है। ऐसे में भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करें, न कि कांग्रेस नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर अथवा ग्रामीणों को भड़काकर वास्तविक मुद्दे से ध्यान हटाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पीरनिगाह क्षेत्र को लेकर सामने आए आरोप कोई नया विषय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को भी चाहिए कि वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर तथ्यों के आधार पर जनता के सवालों का जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें