फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जनकौर में हल्की बारिश से ही सड़क बनी तालाब

Mon, 10 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनकौर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के समीप हल्की बारिश होते ही मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह पानी से लबालब भर जाती है, जिससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी देर की बारिश भी इस मार्ग को तालाब का रूप दे देती है। सड़क पर कई इंच तक पानी जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन चालक पानी के बीच बने गड्ढों का अनुमान नहीं लगा पाते, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इस स्थान पर एक ओर इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप स्थित है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर दूध डेयरी होने के कारण सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में किसान, दुग्ध उत्पादक और उपभोक्ता यहां पहुंचते हैं।
स्थानीय निवासियों में सुच्चा सिंह, लक्की, राजेंद्र, अभी राणा व सुरेश का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जनकौर स्थित इस मार्ग का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि बरसात का मौसम अभी जारी है और यदि जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें