फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली अस्पताल में अत्याधुनिक एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों का लोकार्पण

Tue, 28 Jan 2025 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
हरोली अस्पताल में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अत्याधुनिक एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीनों के लो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर एक एंबुलेंस देने की घोषणा की


संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों में डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता हो, जिससे लोगों को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी आग्रह किया कि वे ग्रामीण इलाकों में सेवाएं देने के लिए अपना योगदान दें। यह बात उन्होंने सोमवार को सिविल अस्पताल हरोली में करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने बताया कि हरोली अस्पताल को 50 से 100 बेड का अस्पताल किया गया है और यहां 13 डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल के नए भवन के निर्माण पर लगभग 8.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल को स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर एक अत्याधुनिक एंबुलेंस देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पूरी तरह स्वसंचालित एनालाइजर और सेल काउंटर स्थापित करने की भी घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उदारतापूर्वक फंडिंग कर रही है। ऊना जिले के मलाहत में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के विकास कार्यों के लिए पूरी मदद की जा रही।
विज्ञापन


हरोली क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली बस अड्डे का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्र में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से जलशक्ति विभाग का विश्राम गृह बनाया जा रहा है। पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। हरोली के ऊना-हरोली पुल को ‘इंजीनियरिंग मार्वल’ बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने इसे एक व्यावसायिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुल के दोनों ओर फूड मार्केट विकसित की जाएगी, जहां स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेच सकेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा, एमएस डॉ. संजय मनकोटिया और बीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, एसडीएम विशाल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें