दौलतपुर चौक (ऊना)। मंडी के जंजैहली स्कूल में आयोजित अंडर-19 भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जिला ऊना की छात्राओं ने ट्रॉफी जीती। मुख्य कोच रजनी बाला ने बताया कि छात्रा खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चैंपियन ट्रॉफी जीती है।
उन्होंने बताया कि 45 किलोग्राम वर्ग में निधि ने गोल्ड, 49 किलोग्राम वर्ग में तान्या ने गोल्ड, 55 किलोग्राम वर्ग में सुहानी ने ब्रॉन्ज, 59 किलोग्राम वर्ग में अक्षु ने सिल्वर, 64 किलोग्राम वर्ग में प्रज्ञा शर्मा ने गोल्ड, 71 किलोग्राम वर्ग में कनुप्रिया ने गोल्ड, 76 किलोग्राम वर्ग में पूर्णिमा ने गोल्ड, 81 किलोग्राम वर्ग में दीपाली शर्मा ने गोल्ड, 87 किलोग्राम वर्ग में पलक राणा ने गोल्ड और 87 प्लस किलोग्राम वर्ग में खुशी ने गोल्ड मेडल जीता।
उन्होंने बताया कि डीएवी स्कूल कालू दी बड़ की पूणिमा, निधि ठाकुर और अक्षु ठाकुर, डीएवी अंबोटा की प्रज्ञा शर्मा के अलावा बाकी मरवाड़ी की छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर पर उनके साथ एडीपीओ अनिल शर्मा, रनेश कंवर, मीनाक्षी, दीपक शारदा, अश्वनी, अशोक, धीरज, अमन, शमशेर, कृष्ण कालिया, भीष्म पाल, सुनंदा कुमारी, यशपाल आदि उपस्थित रहे।