ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के प्रधान रमेश सिंह ठाकुर ने बंगाणा ब्लॉक में एक अधिकारी के मंच पर पंचायत सचिव को थप्पड़ और लात-घूसे मारने की निंदा की। महासंघ के प्रधान रमेश सिंह ठाकुर, चेयरमैन भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान वरिंद्र शर्मा, महासचिव तारा सिंह, ब्लॉकों के प्रधान और महासचिव रणवीर सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, दिलबाग सिंह, विनय शर्मा, मोहिंद्र सिंह राणा, राजिंद्र सिंह, हरभगवान, विजय शर्मा, पपिंद्र शर्मा, बलवीर सिंह, संजीव कुमार और राजेश कुमार ने इस प्रकरण पर रोष जताया।
प्रधान ने जिले के सभी अधिकारियों से कहा कि महासंघ उनके साथ खड़ा है। कोई भी कर्मचारी खुद को अकेला न समझे। प्रधान ने पंचायत सचिव संघ के दो दिन काले बिल्ले लगाकर काम करने के फैसले का समर्थन किया है। प्रधान ने कहा कि अगर पीड़ित कर्मचारी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को लिखित में शिकायत करता है तो इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। जिला प्रशासन से भी ऐसे तानाशाह अफसरों पर लगाम लगाने की मांग करेगा।