ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई तथा राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ज्वलंत मुद्दे ‘यथास्थिति को चुनौती या नए शासन का युग’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रो. मनजीत सिंह मान ने स्वयंसेवियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत करवाया।
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. पवित्र दुलारी, प्रो. विकास और प्रो. श्रेयसी ने निभाई। प्रतियोगिता में अनामिका वासुदेव, दिवांशी और हर्ष ठाकुर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।