फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रयागराज महाकुंभ के लिए अंब-अंदौरा से कल चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में खासा उत्साह, ट्रेन के छह रिजर्व डिब्बे पैक, स्लीपर कोच के लिए 98 लोगों की वेटिंग
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए 23 फरवरी को चलेगी छठी और आखिरी विशेष ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। तीर्थनगरी प्रयागराज महाकुंभ के लिए अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से शनिवार को पांचवीं विशेष ट्रेन रवाना होगी। महाकुंभ के लिए लोगों में खासा उत्साह है। विशेष ट्रेन में एक एसी थ्री टियर और पांच स्लीपर के रिजर्व डिब्बे पहले ही पैक हो गए हैं। इसमें स्लीपर के लिए 98 और एसी थ्री टियर कोच के लिए 55 लोग वेटिंग में हैं। वहीं, सामान्य के दस डिब्बे भी पैक होकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। शनिवार को चलने वाली विशेष ट्रेन में भी खासी भीड़ रहने की संभावना है।
अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से शनिवार रात 10:05 बजे 04528 विशेष ट्रेन चलेगी। ऊना रेलवे स्टेशन में 10:30 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट स्टोपेज लेकर रात 10:35 बजे ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना होगी। 17 डिब्बों के साथ यह ट्रेन चलेगी। इसमें एक एसी थ्री टियर, पांच स्लीपर, दस सामान्य और दो लगेज एवं गार्ड के होंगे। इसमें रिजर्व डिब्बे पहले से ही पैक हो गए हैं। सामान्य के दस डिब्बों के लिए रेलवे स्टेशन में ट्रेन चलने से दो घंटे पहले यानी रात 8:00 बजे से टिकट मिलना शुरू होगा। सामान्य डिब्बे का किराया 275 रुपये होगा।
विज्ञापन

ऊना से प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन तक ट्रेन चलेगी। इस दौरान ट्रेन के नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली में दो, पांच और दस मिनट के लिए ट्रेन रुकेगी। वापसी में यह ट्रेन 16 फरवरी को रात 10:30 बजे फाफामऊ जंक्शन से ऊना आएगी।
विज्ञापन


महाकुंभ के लिए 23 फरवरी को चलेगी आखिरी ट्रेन
प्रयागराज महाकुंभ के लिए ऊना से छठी एवं आखिरी विशेष ट्रेन 23 फरवरी को चलेगी। महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को संगम स्नान होने के चलते लोगों का महाकुंभ के लिए रुझान है। लोगों ने 23 फरवरी के लिए भी रिजर्व डिब्बों में एडवांस बुकिंग करवा ली है। ट्रेन के रिजर्व डिब्बे पैक हो गए हैं। 24 फरवरी को यह ट्रेन प्रयागराज पहुंचेगी। डाउन में 24 फरवरी रात 10:30 बजे ट्रेन ऊना के लिए रवाना होगी। ऊना के लिए ट्रेन का यह आखिरी ट्रिप होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें