फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले से गूंज उठा ध्यूंसर महादेव

Mon, 25 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
श्रावण माह के पहले सोमवार को शिव पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में सावन माह के दूसरे सोमवार का आगाज सुबह चार बजे रमेश चंद शास्त्री ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ किया। पंडित अमरनाथ शर्मा ने शिव भोले नाथ की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर साल सावन माह में ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे भी लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर जीवन मोदगिल, सुरेश मोदगिल, नरेश मोदगिल, सुभाष, राजेश, अशोक, सदाशिव सेवा मंडल देहलां के प्रधान रमेश, अजय कुमार, मनीष, मीतू, बंटी, पंकज, हैप्पी, गोलू, अक्षय आदि लोगों ने सेवाएं दीं। इस दौरान आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तलमेहड़ा के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसके अलावा जिले के शिवबाड़ी गगरेट, महादेव मंदिर कोटला और बनौड़े महादेव मंदिर में सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें