फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ड्राइविंग टेस्ट और आरसी नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर आज

Thu, 07 May 2026 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट में वाहन चालकों की सुविधा के लिए सात मई को विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें ड्राइविंग टेस्ट, वाहनों की फिटनेस जांच और आरसी नवीनीकरण की प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जाएगी। यह शिविर मेला ग्राउंड अंबोटा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी नागरिक गगरेट ने संबंधित अभ्यर्थियों और वाहन मालिकों से शिविर में आवश्यक दस्तावेजों सहित पहुंचने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पूर्ण दस्तावेजों के न तो ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा और न ही वाहन फिटनेस जांच अथवा आरसी नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया गया कि उपमंडलाधिकारी के हस्ताक्षर के बिना किसी भी प्रकार की प्रक्रिया को मान्यता नहीं दी जाएगी और ऐसे किसी भी दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और समय पर पहुंचकर अपनी औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें